Tuesday, March 29, 2011
जिन्दगी कैसी है पहेली हाय
कभी तो हँसाये कभी तो रुलाए
कभी देखो मन नहीं चाहे
पीछे पीछे सपनो के भागे
एक दिन सपनो का यही,
चला जाए सपनो के आगे कहाँ
जिन्होंने सजाये यहाँ मेले,
सुख दुःख संग संग झेले
वही चुनकर ख़ामोशी,
यूँ ही चले गये अकेले कहाँ
जिन्दगी कैसी है पहेली हाय
कभी तो हँसाये कभी तो रुलाए
Tuesday, March 15, 2011
न्याय अथवा बुद्धिमानी
,d tehankj vafre le; esa viuh olh;r es]a
vius rhu csVksa esa cM+s dks 1@2 chp okys dks]
chp okys dks 1@3 vkSj NksVs okys dks 1@9 fgLls
ns x;kA tehnkj ds ejus ij lHkh phtksa dk cVokjk gqvk]
ijUrq ,d ,slh pht jg xbZ ftldk cVokjk fdl rjg dks
fdlh dh le> ls ckgj Fkk leL;k Fkh 17 /kksM+s ftUgsa ckaVuk Fkk
leL;k Fkh dh cMs csVs ds eqrkfcd cM+s csVs dks yxHkx 8 1@2]
chp okys dks 6-30 vkSj NksVs okys dks ?kksM+ks dk 1-80 Hkkx feyuk Fkk A
lHkh fo}ku tkc gkj x, rc xkao ds ,d cqf)eku dks cqyk;k x;kA
mlus pqipki jkr dks ,d cqf)eku dks cqyk;k x;kA mlus pqipki
,d ?kksM+k vkSj feykdj 18 dj fn,A ;kuh cM+s dks 1@2 ;kuh 9 vkSj
chp okys dks 1@3 ;kuh] 6 vkSj NksVs okys dks 1@9 ;kuh 2 NksVs ns
fn, A dqN l=g /kksM+ksa dk cVokjk gksus ij mlus viuk ,d ?kksM+k okil
ys fy;kA
Thursday, March 10, 2011
तिब्बत परेशांन है।
करने में सझम हो सकूं। लेकिन लिखूं क्या?कुछ समझ में नहीं आता। रह रह कर मेरी आंखें
कलेंडर की एक ही तारीख की और चली जाती हैं। 10 मार्च .... कुछ कहना चाहता हूं लेकिन मेरा
मुह बंद पड़ा है उंगलियों ने हिम्मत उठाई है कुछ करने की। और मै मन के वशीकरण से थोड़ी देर
के लिए निजाद पा चुका हूं। मैने लिखना शुरू कर दिया है। अब आप अंदाजा लगा लीजिए
की 10 मार्च 1959 में तिब्बत के 14 गुरू दलाई लामा और उनकी जनता ने अपनी सांस्कृतिक,धार्मिक और राजनीतिक विरासत को बचाने के लिए कितनी हिम्मत से चीनी सेना का सामना
किया होगा। यह कल्पना करना भी शायद मेरी सोच की सभी परिभाषाओं के आगे शून्य हो जाती है।
एक बड़ा नरसंहार
अपने ही देश को रातो रात छोडने पर मजबूर होना ,भारत में शरण लेना। और भारत से अपने देश को
चीनी तानाशाह की गिरफत में फंसा देख कुछ न कर पाना। इस दर्द को दलाई लामा से बहतर कोई नहीं
ब्यान कर सकता। इसका अंदाजा लगाना हमारे या आपके बस की बात नहीं। लेकिन 1959 में जो भी
हुआ शायद वह जग जाहिर था इस दिन चीनी सेना का कहर खुलेआम मासूम तिब्बतियों पर बरपा।
सारा विश्व इस खूनी और अमानवीय हिंसा का तांडव चुप-चाप देखता रहा। सूत्रो की माने तो 10 मार्च 1959
को चीनी सेना द्वारा तकरीबन 80,000 से 85,000 हजार तिब्बतियों को मौत के घाट उतार दिया गया।
इस पर भी विश्व मौन रहा। मानवाधिकार की बातें हैं बातों का क्या?
मानवाधिकार की बातें करने वाला अमेरिका, इंग्लैंड, और अन्य वे देश जहंा लोकतंत्र की जमात बैठती है।
शायद इस बड़े नरसंहार को देखने के बाद भी शांत बैठे हुए थे। मानों मानवाधिकार के सक्त कानून
और इन अधिकारों को उल्लंघन करने पर केवल गरीब देश द्याना या अफ्रीका के अन्य गरीब देशों
पर ही कड़ी कार्यवाही की जा सकती हो। मानवाधिकार भी शक्तिशाली के आगे घुटने टेक देता हो।
इतने बड़े नरसंहार के बाद किसी ने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी। मानों सभी देश शीत निद्रंा में चले
गये हों। बड़ी-बड़ी बाते करने वाले विकसित देश कुछ कहने की हिम्मत भी न जुटा सके। और
तिब्बतमें खून दौर खुलेआम चलता रहा।
51वां विरोध प्रदर्शन ।
आज पूरे 51 साल हो चुके है तिब्बत के लोगों कों अपना देश छोड़े हुए। पूरे विश्व में जहां भी तिब्बत के
लोग रहते है आज के दिन चीन के प्रति विरोध प्रदर्शन करते है। ज्यादातर ये प्रदर्शन शांति मार्च के रूप
में ही दर्ज होते है। और प्रदर्शनकारी अहिंसा के सभी सूत्रों का पालन करते हुए दिखाई देते है। लेकिन शायद
अब गांधीजी के सत्य और अंहिसा के सिद्धांत बेकार हो गये हैं। इसके परिणाम आने वाले समय में क्या
होंगे इस सवाल का उत्तर भविष्य के गर्भ में ही छिपा है?
जरूरत है अब एक नई पहल की।
अब एक नई पहल की जरूरत है विश्व के सभी देश तिब्बत के पक्ष में आकर खड़े हांे और चीन को तिब्बत
पर कब्जा हटाने और तिब्बितयों पर जुर्म ढहानें से रोकें। यह सब कुछ केवल अमेरिका की पहल से नहीं
किया जा सकता। और अगर ऐसा हुआ तो विश्व में एक नया संदेश जाएगा। जहां लोग मावाधिकार
का कोई मतलब समझ पाएंगे। अगर विश्व में शांति और अहिंसा बरकरार रखनी हैं तो हमें महात्मा
गांधी के सिद्धांतोंको सुरक्षित और जीवंत रखने के लिए कुछ नये आदर्शों को विश्व के सामने रखना ही
होगा, और तिब्बत को एक स्वतंत्र देश की पहचान दिलानी होगी।
Monday, March 7, 2011
जिस्म मेरा टूट कर बिखरा तो ये आया खयाल

कौन मुझमें जी गया मेरी उमर समझा नहीं।
वक़्त ने कितना अजब धोखा दिया कि क्या कहूँ,
अपनी आँखों से मैं सब कुछ देखकर समझा नहीं।
कत्ल होना शाम को जिन्दा सहर को लौटना,
मैं कभी सूरज का यारों ये हुनर समझा नहीं।
उसने इक-पल भी मुझे तन्हा नहीं रहने दिया,
वो रहा मौजूद मुझमें मैं मगर समझा नहीं।
जिस्म मेरा टूट कर बिखरा तो ये आया खयाल
क्यूं कभी मैंने इसे मिट्टी का घर समझा नहीं।
खुद के होने का मुझे एहसास इब होता नहीं,
किसने कर डाला मुझे यूं बेअसर समझा नहीं।
मेरी किस्मत का सितारा प्यार से मिलता नहीं,
बात इतनी सी मगर मैं उम्रभर समझा नहीं।
Thursday, March 3, 2011
अच्छे अच्छो को ढलते देखा है .
Saturday, February 26, 2011
औकात में रहकर करो औकात की बातें।
मत कर यहाँ बिगड़े हुए हालात की बातें,लाशों को क्या समझाएगा जज्बात की बातें।
राई पहाड़ बनती है , बनता है तिल का ताड़,
ऐसी जगह बेकार हैं , उस बात की बातें ।
कहते हैं दिल की छत पे ये यादों के कबूतर ,
मिला, जुदा होना है करामात की बातें ।
खुद कह के दिल की बात परेशान हो गया,
मय्यत पे जैसे कह दी हों बारात की बातें।
यह प्यार की नगरी बनी व्यापार की नगरी,
औकात में रहकर करो औकात की बातें।
Saturday, January 29, 2011
ये सभी जदोजहद, सारी बुराई किसलिए
ये सभी जदोजहद, सारी बुराई किसलिए ,?
खुद को फुर्सत तक नहीं मिलती कभी उपभोग की,
हाय-तौबा इस कदर, काली कमाई किसलिए.?
मौत से ज्यादा अगर बत्तर हो जाये जिन्दगी,
क्यूँ दुआए, प्रार्थनाये या दवाई किसलिए ?
इस सुबह मैं भी धुंधलके ही धुंधलके है अगर,
ये सुबह आखिर हमारी ओर आयी किसलिए .?
कुछ तो सूरत बोलती है और कुछ करतूत भी ,
आदमी की खुद के बारे मैं सफाई किस लिए ?
आपकी आँखों मैं होने चाहिए सुबह के रंग,
आपकी आँखों मैं संध्या की ललाई किसलिए?
Friday, January 28, 2011
किसे पता है कहाँ कौन कब बिछुड़ जाय
वो बात कर जो मेरी जिन्दगी से जुड़ जाय.
मजा तो जीने का तब है कि जिन्दगी को मैं
जिधर भी मोड़ना चाहू उधर ही मुड जाय।
मैं तेरे पास यूँ ही आत्मा -सा बैठा रहूँ
ये मेरा जिस्म कहीं उड़ सके तो उड़ जाये.
जरा ये सोच कि गुजरेगी उस गुलाब पे क्या?
जो शाख पर तो रहे गंध से बिछुड़ जाये .
मेरी दुआ है 'कुअर ' जिन्दगी के आँचल पर
बची हो बूंद कोई दिल मैं तो निचुड़ जाय।

